राजस्थान

सीएम भजनलाल के प्रयासों से तीन नयी रेल गाड़ियों के परिचालन को मिली मंजूरी

जयपुर, 06 अक्टूबर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों एवं आग्रह पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने तीन नयी रेल गाड़ियों के परिचालन को मंजूरी दी है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस स्वीकृति के अनुसार भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस (वाया कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी एवं भरतपुर), हरिद्वार ओखा एक्सप्रेस (वाया अलवर, जयपुर, अजमेर एवं आबू रोड) और हरिद्वार वेरावल एक्सप्रेस (वाया अलवर, जयपुर, अजमेर एवं आबू रोड) का परिचालन किया जाएगा।
नयी रेल गाड़ियों के परिचालन से प्रदेश में क्षेत्रीय संपर्क सुदृढ़ होगा, जिससे कई जिलों में यात्रियों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *