संतों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में मालपुरा में गूंजा सनातन धर्म का संदेश
कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी,ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शर्मा, संत धीरज राम महाराज सहित भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद
मालपुरा, 09 अगस्त । मालपुरा शहर के विजयवर्गीय सेवा सदन में शनिवार की देर शाम को सनातन धर्म और धार्मिक चेतना को लेकर आयोजित कार्यक्रम में संतों, ज्योतिषाचार्यों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा के पदाधिकारियों की गरिमामय मौजूदगी रही। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सनातन धर्म की ध्वजा लहराने वाले सुप्रसिद्ध ज्योतिष पंडित राजकुमार शर्मा, संस्थापक सद्गुरु आश्रम टोंक, संत धीरज राम महाराज सहित अनेक गणमान्य अतिथियों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयवर्गीय समाज महेश विजयवर्गीय कोटा, टोंक प्रदेश महामंत्री कमलेश विजय, पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमाकांत शर्मा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संतों और अतिथियों ने सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और समाज में आपसी एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। संतों के प्रवचन और धार्मिक विचारों से श्रद्धालु भावविभोर नजर आए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का पूर्व भाजपा शहर अध्यक्ष दिनेश विजय के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान नवरत्न विजय, गोपाल कृष्ण, गिरराज, रामनरेश, महेश, रामअवतार कापड़ी, मनीष चांदसेन, नितिन, गर्वित, खुश और कार्तिक सहित अभिषेक पाराशर, देवकीनंदन पालीवाल, नरेंद्र जैन नीटू,भाजपा मंडल अध्यक्ष जिनेंद्र जैन,अन्य कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान संत धीरज राम महाराज एवं पंडित राजकुमार शर्मा की उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। धार्मिक वातावरण में आयोजित कार्यक्रम में सनातन धर्म के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, संस्कारों एवं सनातन परंपराओं से जोड़ना तथा समाज में धार्मिक चेतना एवं एकजुटता को बढ़ावा देना है।

