राजस्थान

जयपुर में 10 नए पेट्रोलिंग रवाना, 10 थानों की गश्त व्यवस्था होगी मजबूत

मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने किया फ्लैग ऑफ, अपराध नियंत्रण और त्वरित सहायता में मिलेगी मदद

जयपुर, 22 नवंबर। जयपुर पुलिस की गश्त व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 10 नए पेट्रोलिंग वाहन रवाना किए गए। रविवार को करधनी थाना (पश्चिम) परिसर में आयोजित समारोह में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने वाहनों को फ्लैग ऑफ किया। ये वाहन झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के 10 थानों को उपलब्ध कराए गए हैं।

मंत्री कर्नल राठौड़ ने कहा कि अपराध नियंत्रण में जयपुर पुलिस सराहनीय काम कर रही है। पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने और आमजन को सुरक्षित माहौल देने के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग से कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सकता है।

पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने कहा कि नए पेट्रोलिंग वाहनों से थाना क्षेत्रों में निगरानी और गश्त व्यवस्था मजबूत होगी। इससे अपराध नियंत्रण के साथ आपात परिस्थितियों में पुलिस की त्वरित सहायता उपलब्ध कराने की क्षमता भी बढ़ेगी।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. अजय सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात एवं प्रशासन) प्रदीप मोहन शर्मा, उपायुक्त (पश्चिम) प्रशांत किरण सहित जयपुर पश्चिम जिले के पुलिस अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *