बैंक कर्मचारियों ने मांगों को लेकर बैज लगाकर किया विरोध प्रदर्शन, 28 से 30 सितंबर तक रहेगी अखिल भारतीय बैंक हड़ताल
निवाई, 23 सितंबर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों की संयुक्त मांगों के समर्थन में मंगलवार को बैज वियरिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय सचिव गौरव कुमार गौतम ने बताया कि बैंक कर्मचारियों ने मांगों को लेकर बैज लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसके माध्यम से बैंक कर्मचारियों ने सप्ताह में पाँच दिन बैंकिंग की मांग को बिना किसी देरी के लागू करने की माँग दोहराई। कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर बैंक प्रबंधन व सरकार से कर्मचारियों की लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की है। बैज वियरिंग कार्यक्रम में 28, 29 व 30 सितंबर को अखिल भारतीय बैंक हड़ताल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के सहित सभी संगठन शामिल होंगे।
निवाई। मांगों को लेकर बैज लगाकर विरोध प्रदर्शन करते हुए बैंक कर्मचारी।

