राजस्थान

दीपावली पर जयपुर में नहीं होगी बिजली की परेशानी! जयपुर डिस्कॉम ने किए पुख्ता इंतजाम, 6 से 11 नवंबर तक विशेष व्यवस्था

जयपुर, 4 नवंबर। दीपावली के त्योहार पर जयपुर शहर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जयपुर विद्युत वितरण निगम (जयपुर डिस्कॉम) ने व्यापक तैयारियां की हैं। निगम की ओर से करीब दो माह तक चलाया गया दीपावली मेंटेनेंस अभियान पूरा कर लिया गया है। इस दौरान शहर के विद्युत वितरण तंत्र की सघन जांच, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्य किए गए हैं। वहीं, त्योहार के दौरान बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए विशेष नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किए जाएंगे।

जयपुर शहर के दोनों सर्किलों में निगम के अभियंताओं ने 33 केवी के 153 सब-स्टेशन, 33 केवी के 238 फीडर, 11 केवी के 1424 फीडर, 373 पावर ट्रांसफार्मर और 18,638 वितरण ट्रांसफार्मरों का मेंटेनेंस किया है। इसके अलावा आवश्यकता के अनुसार फील्ड में सुधार कार्य भी करवाए गए। विद्युत तंत्र की बेहतर व्यवस्था के लिए प्रसारण निगम के साथ समन्वय स्थापित कर रखरखाव के कार्य पूरे किए गए।

जयपुर शहर दक्षिण सर्किल में 31 एमवीए बढ़ाई लोड क्षमता

जयपुर शहर सर्किल (दक्षिण) में दीपावली से पहले विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5-5 एमवीए क्षमता वाले 7 पावर ट्रांसफार्मरों को अपग्रेड कर 8-8 एमवीए क्षमता का बनाया गया है। इसके साथ ही 24 नए वितरण ट्रांसफार्मर भी स्थापित किए गए हैं। निगम के अनुसार, इस सर्किल में कुल 31 एमवीए लोड क्षमता की वृद्धि की गई है।

इसके अलावा 11 केवी के 6 और 33 केवी के 4 नए फीडर बनाए गए हैं। इन व्यवस्थाओं से क्षेत्र में ट्रिपिंग और कम वोल्टेज की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

उत्तर सर्किल में 33 केवी के 4 और 11 केवी के 22 नए फीडर जोड़े

जयपुर शहर सर्किल (उत्तर) में भी दीपावली को देखते हुए व्यापक स्तर पर विद्युत तंत्र का मेंटेनेंस किया गया है। यहां 33 केवी के 71 ग्रिड सब-स्टेशन, 33 केवी के 127 फीडर, 11 केवी के 670 फीडर और 8,879 वितरण ट्रांसफार्मरों का रखरखाव किया गया।

इस दौरान जम्फर, जीओ, आरएमयू और फ्यूज आदि की मरम्मत की गई। जरूरत के अनुसार एलटी पिलर बॉक्स भी बदले गए हैं।

पिछले वर्ष दीपावली पर शहर उत्तर सर्किल में पीक लोड 863 मेगावाट दर्ज किया गया था। इसे ध्यान में रखते हुए इस बार 33 केवी के 4 और 11 केवी के 22 नए फीडर जोड़े गए हैं। साथ ही वितरण ट्रांसफार्मरों की संख्या में 306 की वृद्धि की गई है। क्षेत्र में एक नया 33/11 केवी सब-स्टेशन भी स्थापित किया गया है। इन कार्यों से उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।

6 से 11 नवंबर तक सब-स्टेशनों पर तैनात रहेंगे अभियंता और तकनीकी कर्मचारी

दीपावली के दौरान बिजली व्यवस्था की सतत निगरानी और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष ड्यूटी व्यवस्था की गई है।

अधीक्षण अभियंता (जयपुर शहर-दक्षिण) मनोज गुप्ता और अधीक्षण अभियंता (जयपुर शहर-उत्तर) डी.के. पुण्डीर ने बताया कि 6 नवंबर से 11 नवंबर तक सभी 220/132 केवी सब-स्टेशनों पर अधिशासी अभियंताओं और सहायक अभियंताओं की ड्यूटी लगाई गई है।

इसके साथ ही 33/11 केवी सब-स्टेशनों पर कनिष्ठ अभियंताओं तथा लोड सेंटर वाले ट्रांसफार्मरों पर तकनीकी कर्मचारियों की तैनाती के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

बिजली शिकायतों के लिए खण्ड स्तर पर बनेंगे कंट्रोल रूम, ये हैं हेल्पलाइन नंबर

दीपावली के दौरान उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों का जल्द समाधान करने के लिए 6 नवंबर से 11 नवंबर तक खण्ड स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाएंगे। उपभोक्ता संबंधित खण्ड के दूरभाष और मोबाइल नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेंगे।

खण्डनियंत्रण कक्ष के नंबर
प्रथम2231770, 9413390214
द्वितीय2563181, 2571559, 9413390065
तृतीय2571613, 9413390252
चतुर्थ2612895, 9414029046
पंचम2618460, 9413390275
षष्टम2731806, 9413390292
सप्तम2232692, 9413390305
अष्टम9216086641

अधिशासी अभियंताओं के मोबाइल नंबर

उपभोक्ता संबंधित खण्ड के अधिशासी अभियंता से भी सीधे संपर्क कर सकते हैं।

खण्डमोबाइल नंबर
प्रथम9413390064
द्वितीय9413390065
तृतीय9413390066
चतुर्थ9413390067
पंचम9413390068
षष्टम9413390069
सप्तम9413390070
अष्टम9413389742

टोल फ्री नंबर 18001806507 और 1912 पर भी दर्ज करा सकेंगे शिकायत

जयपुर डिस्कॉम की ओर से उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी शिकायत दर्ज कराने के लिए कई माध्यम उपलब्ध करवाए गए हैं। उपभोक्ता कॉल सेंटर के टोल फ्री नंबर 18001806507, टेलीफोन नंबर 0141-2203000 और आईवीआरएस नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।

इसके अलावा मोबाइल नंबर 9414037085 पर अपना पूरा पता और बिजली बिल में अंकित 12 अंकों का के-नंबर टाइप करके एसएमएस और व्हाट्सऐप के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।

उपभोक्ताओं के लिए ऑनलाइन शिकायत की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके लिए निम्न माध्यमों का उपयोग किया जा सकता है:

  • JVVNL Customer Care: @JVVNLCCare
  • ई-मेल: helpdesk@jvvnl.org
  • मोबाइल ऐप: Bijli Mitra
  • वेबसाइट: energy.rajasthan.gov.in/jvvn

जयपुर डिस्कॉम ने मेंटेनेंस कार्यों, अतिरिक्त फीडरों, ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि और विशेष ड्यूटी व्यवस्था के जरिए दीपावली पर बिजली आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने की तैयारी की है। इससे त्योहार के दौरान जयपुर शहर के बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *