सपनों की उड़ान है पिता : रामनिवास चौधरी को मिला फादर लिगेसी अवॉर्ड
जयपुर , 22 जून। फादर्स डे के अवसर पर शिल्पी फाउंडेशन की ओर से गोपालपुरा स्थित एक होटल में “सपनों की उड़ान है पिता” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत समाज और परिवार के प्रति उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रेरणादायी पिताओं को फादर लिगेसी अवॉर्ड प्रदान किए गए।
इस अवसर पर शहर के 21 चयनित पिताओं की सूची में शामिल ब्रोसिस टेक्नोलॉजीज के सीईओ रामनिवास चौधरी को फादर लिगेसी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें परिवार, समाज और पेशेवर जीवन में उनके उल्लेखनीय योगदान तथा प्रेरणादायी व्यक्तित्व के लिए प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पिता परिवार की मजबूती, संस्कारों और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव होते हैं। “सपनों की उड़ान है पिता” की थीम के माध्यम से पिता के त्याग, समर्पण और मार्गदर्शन को रेखांकित किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े सफल और प्रेरणादायी पिताओं को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।
सम्मान प्राप्त करने पर रामनिवास चौधरी ने शिल्पी फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान सभी पिताओं के संघर्ष, समर्पण और जिम्मेदारियों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छे संस्कार और बेहतर भविष्य देना हर पिता का सबसे बड़ा सपना होता है।
समारोह में सामाजिक कार्यकर्ताओं, उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और परिवारजनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन सभी सम्मानित पिताओं के अभिनंदन एवं फादर्स डे की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

