राजस्थान

बैंकॉक में बिज़नेस अवसर तलाशने पहुंची तलाशने पहुँची Jaipur की टीम, लहराया तिरंगा

जयपुर, 17 मार्च। शहर की प्रतिष्ठित आईटी कंपनी ब्रॉसिस टेक्नोलॉजीज और  एम्पायर रियल स्टेट ग्रुप की टीम ने हाल ही में थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक विशेष Business Exploration Tour किया। इस दौरे का नेतृत्व Brosis Technologies के Director एवं Founder रामनिवास चौधरी, Empire Real Estate के Founder गिरिराज डाबला तथा Managing Director दिव्या सैनी ने किया। इस यात्रा का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए व्यावसायिक अवसरों को समझना और भारतीय कंपनियों के लिए वैश्विक सहयोग के नए रास्ते तलाशना था। इस दौरान टीम के लिए सबसे गौरवपूर्ण और भावनात्मक क्षण तब आया, जब विदेशी धरती बैंकॉक के प्रसिद्ध Safari World के विशाल स्टेडियम में हजारों दर्शकों की मौजूदगी के बीच भारत का तिरंगा पूरे सम्मान और गर्व के साथ लहराया गया। जैसे ही तिरंगा आसमान में लहराया, वहाँ मौजूद लोगों ने भारतीय जोश और देशभक्ति की भावना को महसूस किया। स्टेडियम में मौजूद दुनिया के विभिन्न देशों से आए लोगों ने इस ऐतिहासिक पल को देखा और भारत के राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस दृश्य ने वहाँ उपस्थित सभी लोगों के बीच भारत की संस्कृति, एकता और गौरव का संदेश पहुँचाया। इस बिज़नेस दौरे के दौरान टीम ने विशेष रूप से यह अध्ययन किया कि आईटी टेक्नोलॉजी, डिजिटल मार्केटिंग और ऑटोमेशन टूल्स का उपयोग करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रियल एस्टेट सेक्टर में किस प्रकार नए अवसर विकसित किए जा सकते हैं।

टीम ने PropTech (Property Technology), ऑनलाइन प्रॉपर्टी लिस्टिंग प्लेटफॉर्म, इंटरनेशनल लीड जनरेशन सिस्टम, वर्चुअल प्रॉपर्टी प्रमोशन, डिजिटल ब्रांडिंग और व्हाट्सएप आधारित बिज़नेस कम्युनिकेशन जैसे आधुनिक सिस्टम्स का गहन अध्ययन किया।इसके अलावा टीम ने बैंकॉक में आयोजित International Jewellery Export Show का भी अवलोकन किया। इस दौरान दुनिया भर से आए व्यापारियों और उद्यमियों के साथ नेटवर्किंग करते हुए संभावित व्यापारिक सहयोग और निवेश के अवसरों पर चर्चा की गई। इस दौरे ने टीम को अंतरराष्ट्रीय बाजार की कार्यप्रणाली को समझने, नए व्यावसायिक संपर्क स्थापित करने और भारतीय कंपनियों के लिए वैश्विक स्तर पर विस्तार के नए रास्ते तलाशने का महत्वपूर्ण अनुभव प्रदान किया। टीम का मानना है कि आने वाले समय में आईटी टेक्नोलॉजी और रियल एस्टेट के संयोजन से भारतीय कंपनियाँ वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना सकती हैं। इसी दिशा में भविष्य में कई नए अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स और सहयोग विकसित किए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *