विविध राजनीतिक हस्तियों ने पंडित राजकुमार शर्मा से की मुलाकात
सनातन और युवा संस्कारों पर हुआ मंथन
निवाई 21 अगस्त । पूज्य गुरुदेव पंडित राजकुमार शर्मा की विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों से मुलाकात के दौरान सनातन धर्म, वैदिक संस्कृति, युवा शक्ति, संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान गुरुदेव ने कहा कि सनातन केवल पूजा-पद्धति नहीं, बल्कि जीवन को संस्कार, संयम, कर्तव्य और मानव कल्याण की दिशा देने वाली जीवन-दृष्टि है। आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी को अपनी गौरवशाली वैदिक परंपराओं, परिवार और संस्कारों से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि संस्कारित और चरित्रवान युवा ही विकसित एवं सशक्त राष्ट्र की वास्तविक शक्ति हैं। आधुनिक शिक्षा और तकनीकी प्रगति के साथ युवाओं में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, राष्ट्रभाव और सामाजिक उत्तरदायित्व का भाव विकसित होना आवश्यक है। विभिन्न राजनीतिक हस्तियों ने भी सनातन वैदिक संस्कृति, सामाजिक समरसता तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के प्रयासों को महत्वपूर्ण बताते हुए इन विषयों पर आगे भी निरंतर संवाद की आवश्यकता व्यक्त की। मुलाकात के दौरान सनातन संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन, युवा पीढ़ी में संस्कारों के संचार तथा राष्ट्र निर्माण में आध्यात्मिक चेतना की भूमिका को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान गुरुदेव से
केंद्रीय कैबिनेट मंत्री नितिन गडगरी, रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री दिल्ली ,वसुंधरा राजे, पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान, बृजेश पाठक उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ने मुलाकात की। गुरुदेव ने कहा संस्कारवान युवा ही सनातन की शक्ति और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं।



