राजस्थान

टोड़ारायसिंह में कन्हैयालाल चौधरी के नेतृत्व में भाजपा का परचम

टोंक, 14 सितंबर। निकाय चुनाव 2026 के परिणामों ने मालपुरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में सियासी तस्वीर को और मजबूत कर दिया है। टोड़ारायसिंह नगर पालिका में भाजपा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत हासिल किया है। चुनाव परिणाम सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और जगह-जगह जीत की खुशी देखने को मिल रही है। टोड़ारायसिंह नगर पालिका के 35 वार्डों में भाजपा ने 28 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 7 सीटें मिलीं।
मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के नेतृत्व को मिली मजबूती : निकाय चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन को कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के लिए भी महत्वपूर्ण राजनीतिक सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान मंत्री चौधरी ने टोडारायसिंह नगर पालिका में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में लगातार सक्रियता दिखाई और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर चुनावी रणनीति को मजबूती दी। परिणाम आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में यह चर्चा भी तेज हो गई है कि मालपुरा विधानसभा क्षेत्र के चारों निकायों में भाजपा का बहुमत मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के नेतृत्व और संगठन की चुनावी रणनीति की सफलता को दर्शाता है। मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने अपने पूर्व घोषण के अनुसार टोड़ारायसिंह नगर पालिका के कांग्रेस के परम्परागत वार्डो से कांग्रेस का सफाया कर भाजपा का परचम पहरा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *