राजस्थान

आपसी मतभेद भुलाकर दाबड़िया के विकास में भागीदार बनें ग्रामीण: मोडूराम रेवाड़

नवनिर्वाचित सरपंच, उप सरपंच और वार्ड पंच का रेवाड़ों की ढाणी में किया अभिनंदन

मकराना, 10 नवंबर। ग्राम पंचायत दाबड़िया के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का रेवाड़ों की ढाणी में ग्रामीणों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित सरपंच डालूराम मेघवाल, उप सरपंच राजूराम मुंडेल और वार्ड संख्या चार से निर्वाचित वार्ड पंच सावरी देवी का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मोडूराम रेवाड़ ने कहा कि दाबड़िया नई ग्राम पंचायत है। ऐसे में इसके विकास की जिम्मेदारी किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे गांव की है। ग्रामीणों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ विकास कार्यों में भागीदारी निभानी चाहिए। गांव के विकास के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा, ताकि पंचायत को नई पहचान मिल सके। पृथ्वी सिंह राठौड़ ने कहा कि आपसी भाईचारे बनाया रखें, वहीं सदा कंवर ने अपने विचार व्यक्त किए और विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी। समारोह में पूर्व वार्ड पंच रामदेव खर्रा, पृथ्वी सिंह राठौड़, सायर सिंह राठौड़, तुलछाराम मेघवाल, अमराराम जुनावा, रामकरण किरडोलिया, चेना राम भींचर, झुमरराम भींचर, रामुराम जुणावा, मोतीराम बलूंदा, मनीषा रेवाड़, शिवराज सिंह राठौड़, बिरमाराम जुणावा, जेठाराम रेवाड़, चेतन राम रेवाड़, जगमोहन सिंह, रावत सिंह, हिमांशु कुड़ी, बिरमाराम रेवाड़, लालूराम रेवाड़, हीरालाल रेवाड़, सुरेंद्र खर्रा, राजूराम जुणावा, गजेंद्र कुड़ी, किशनाराम जुणावा, भंवरलाल जुणावा, जीवनराम जुणावा, भूराराम रेवाड़, सांवताराम खर्रा, सदा कंवर, रिंकू कंवर, रंजना रेवाड़ और नवदी रेवाड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *