जिउतिया मातृत्व के स्नेह, त्याग और समर्पण का प्रतीक : नीतीश
पटना, 03 अक्टूबर। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) व्रत के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर माताओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
श्री कुमार ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि जीवित्पुत्रिका व्रत मातृत्व के असीम स्नेह, त्याग, तपस्या और संतान के प्रति समर्पण की अनुपम अभिव्यक्ति है। माताएं अपनी संतान की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना के साथ श्रद्धापूर्वक यह व्रत करती हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की समृद्ध लोक-परंपरा और सांस्कृतिक विरासत में इस पर्व का विशेष महत्व है। उन्होंने संतान के सुख एवं कल्याण के लिए व्रत रखने वाली सभी माताओं की श्रद्धा, आस्था और तपस्या को सादर नमन किया।

