धीरेन्द्र सिंह धाभाई को निर्विरोध राज्य समिति अध्यक्ष चुना
प्रभात संवाद, जयपुर, 28 अप्रैल। केनरा बैंक वर्कमैन एम्प्लाइज यूनियन की राजस्थान राज्य समिति की बैठक शनिवार 26 अप्रेल को तारक भवन जयपुर में रखी गई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉम. जे पी शर्मा तथा राष्ट्रीय महामंत्री कॉम. एस के संगतानी ने उपस्थित पदाधिकारियों तथा सदस्यगणों को संबोधित किया तथा बैंकिंग क्षेत्र के विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन किया। सभा के अंत में समिति के रिक्त पदों पर नए पदाधिकरियों का चुनाव किया गया। जिसमें कॉम. धीरेन्द्र सिंह धाभाई को निर्विरोध राज्य समिति का अध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त कॉम. राकेश भार्गव तथा कॉम. योगेश सेपट को समिति का सदस्य चुना गया।
शेखर झा