जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व मंत्री महेश जोशी अरेस्ट, बोले मैने कोई गडबडी नहीं की, किसी से पैसा नहीं लिया
प्रभात संवाद, 25 अप्रैल, जयपुर। राजस्थान की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे महेश जोशी को गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय ने अरेस्ट किया है। जल जीवन मिशन जेजेएम में हुए करीब 900 करोड के घोटाले में दिनभर ईडी के अधिकारियों ने जोशी से पूछताछ की। कई नोटिस देने के बाद दोपहर 1 बजे कांग्रेस नेता अपने निजी सहायक के साथ ईडी मुख्यालय पहुंचे। इसके बाद ईडी के अधिकारियों ने उनसे घोटाले से जुडे मामले में पूछताछ की। करीब 6 घंटे तक चली पूछताछ के बाद अरेस्ट कर लिया गया। इसके बाद जोशी ने कहा कि मेरी पत्नी मरणासन्न स्थिति में है। मेरे खिलाफ केस बनाया गया है। मैने कोई गडबडी नहीं की किसी से पैसा नहीं लिया। जोशी ने कहा कि जिन लोगों ने मेरे खिलाफ कार्रवाई की है उनके बयान लेकर मेरे खिलाफ एकशन लिया गया है। मुझे देश की कानून व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। मुझे उम्मीद है कि न्याय मिलेगा। ईडी ने महेश जोशी को मेडिकल के बाद कोर्ट मे पेश किया। जहां से उनको 4 दिन के रिमांड पर भेज दिया।
शेखर झा