राजस्थान

किन्नर के घर 51 तोला सोना और 10 लाख की चोरी, स्कॉर्पियो समेत तीन वाहनों में लगाई आग

हनुमानगढ़, 04 अक्टूबर। जिले के  धोलीपाल गांव में शनिवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। अज्ञात बदमाश एक किन्नर के मकान से करीब 51 तोला सोना और 10 लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए। जाते समय आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी एक स्कॉर्पियो और दो कैंपर वाहनों में भी आग लगा दी, जिससे तीनों वाहन जलकर क्षतिग्रस्त हो गए।
घटना के समय पीड़ित किन्नर चन्नी बाई इलाज के सिलसिले में टिब्बी  गई हुई थी। रात में फोन पर घटना की सूचना मिलने के बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी।
सदर थाना प्रभारी  ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।
पीड़िता चन्नी बाई ने बताया कि उनके हाथ में चोट लगी थी, जिसके उपचार के लिए वह घर से बाहर गई हुई थी। इसी दौरान वारदात हुई। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी दूसरे किन्नर समूह से पुरानी रंजिश चल रही है। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर मामले की पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *