मुख्यमंत्री भजनलाल ने ब्यूरोक्रेटस को किया पाबंद, मोबाइल एप में लगानी होगी हाजरीः अन्य कार्मिकों पर भी लागू होगी
प्रभात संवाद, 4 अप्रैल, जयपुर। राजस्थान में अब आईएएस अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों की अटेंडेंस मोबाइल एप से होगी। इसमें ऑफिस आने और जाने के टाइम की भी मॉनिटरिंग होगी। प्रशासनिक सुधार विभाग ने प्रस्ताव मुख्यमंत्री के अनुमोदन के लिए भेजा है। प्रस्ताव अमल में आता है तो अफसरों को भी मोबाइल ऐप पर अनिवर्य हाजिरी लगानी होगी। नियमानुसार सुबह 9ः30 बजे से ष्शाम 5ः30 बजे तक ऑफिस में रुकना जरुरी होगा। वर्तमान में प्रदेश के बिजली कंपनियों, नगर निगम, जेडीए और पशुपालन विभाग में अधिकारी कर्मचारी ऑनलाइन अटेंडेंस करते है। इस व्यवस्था को प्रदेश भर में लागू करने की तैयारी है।
आईएस अफसरों के लिए वर्तमान में क्या व्यवस्था हैः वर्तमान में प्रदेश में आईएएस अफसरों के लिए अटेंडेंस अनिवार्य नही है। कुछ अफसर अटेंडेंस कर रहे है। सचिवालय में ही 50 से ज्यादा आईएएस के अटेंडेंस की व्यवस्था नहीं है। सचिवालय के आरएएस और सचिवालय सेवा के अधिकारी कर्मचारी रजिस्टर में अपनी अटेंडेंस करते है।
मुख्य सचिव पंत समय को लेकर पाबंद : राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत लगातार सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर रहे है। सुशासन की प्राथमिकता में समय पाबंदी को सबसे जरुरी बताया है सभी को 8 घंटे डयूटी करने के निर्देश हैं। तभी सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन को मिल पायेगा। इस दौरान पंत ने एक अधिकारी को एपीओ भी किया था।
शेखर झा