अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां पूर्ण, बीसलपुर बांध सहित पर्यटक स्थलों पर भी होगा योग
बीसलपुर, 20 जून । भारत और राज्य सरकार के निर्देशानुसार 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर के साथ धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें बीसलपुर बांध भी शामिल है। योग कार्यक्रम के ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ. पीएल जांगिड़ ने बताया कि ब्लॉक के देवली, दूनी और नगरफोर्ट तहसील केंद्रों पर योग प्रशिक्षकों को दो दिवसीय प्रोटोकॉल प्रशिक्षण दिया जा चुका है। देवली में मुख्य कार्यक्रम अटल उद्यान में सुबह 6 से 8 बजे तक आयोजित होगा, जहाँ प्रशिक्षक नवल किशोर पारीक, जितेंद्र सिंह और पल्लवी सिंह योगभ्यास करवाएंगे। प्रशासन ने आमजन से योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम में भाग लेने की बात कही

