भारत

सुहागिनों का अखण्ड करवा चौथ पर्व, रात 8:36 बजे होगा चंद्रोदय

जयपुर, 28 अक्टूबर। करवा चौथ का पर्व गुरुवार को उत्साह के साथ मनाया जाएगा। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाए जाने वाले इस पर्व पर विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं। वहीं, अविवाहित युवतियां अच्छे वर की कामना से करवा चौथ का व्रत करती हैं। पंडित श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि इस वर्ष करवा चौथ पर रोहिणी नक्षत्र दिन में 11:11 बजे तक रहेगा। इसके बाद चंद्रमा वृषभ राशि में मृगशिरा नक्षत्र में विचरण करेगा। सूर्योदय सुबह 6:48 बजे होगा। सूर्यास्त शाम 5:55 बजे होगा। वहीं, रात्रि में चंद्रोदय 8:36 बजे होगा। करवा चौथ का व्रत सूर्योदय से पहले प्रारंभ हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *