भारत

पटना में शटल कॉक एसोसिएशन ऑफ बिहार की शुरुआत, खिलाड़ियों ने किया अभ्यास

पटना, 30 सितंबर, संवाददाता | अभिषेक भूपेश झा। जिला खेल भवन में शटल कॉक एसोसिएशन ऑफ बिहार की शुरुआत की गई। एशियाई ओलंपिक परिषद और अंतर्राष्ट्रीय शटल कॉक महासंघ से मान्यता प्राप्त इस एसोसिएशन का उद्देश्य राज्य में शटल कॉक खेल को बढ़ावा देना है। उद्घाटन समारोह में बिहार के विभिन्न जिलों से सैकड़ों खिलाड़ी शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने किया। इस दौरान शटल कॉक इंडिया के सचिव सुदेश कुमार, बिहार एसोसिएशन के अध्यक्ष मो. इरफान खान, सचिव आफताब खान और कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार रौशन मौजूद रहे। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि राज्य के अलग-अलग जिलों में बच्चों और युवाओं को शटल कॉक के प्रशिक्षण से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही खिलाड़ियों के लिए नियमित प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।समारोह के दौरान खिलाड़ियों को शटल कॉक के नियमों की जानकारी दी गई। इसके बाद मैदान पर अभ्यास कराया गया। नए खेल को लेकर बच्चों और खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *