शिक्षा जगत

झुग्गी बस्तियों में किरण क्रांति फाउंडेशन ने लहराया तिरंगा, जगी देशभक्ति

28 जनवरी, जयपुर। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर किरण क्रांति फाउंडेशन द्वारा “घर-घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर किरण क्रांति फाउंडेशन संस्था ने उन बच्चों एवं परिवारों के साथ तिरंगा फहराया जिनके पास स्वयं का घर तक नहीं है। झुग्गियों में रहने वाले असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग के बच्चों और उनके अभिभावकों ने पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की जानकारी दी गई, जिससे उनमें राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत हुई। संस्था की अध्यक्ष डॉ. किरण देवल ने कहा कि देशभक्ति केवल किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग में यह भावना समान रूप से विकसित होनी चाहिए। समारोह में संस्था के संरक्षक शैलेन्द्र सिंह शेखावत, सचिव डॉ. अपेक्षा जैन, ज्योति एवं गुड़िया की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं गौरव कुमार और पायल ने देशभक्ति गीत एवं कविताओं की प्रस्तुति देकर सभी को भावविभोर कर दिया। यह आयोजन सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का सशक्त संदेश लेकर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *