सेफर इंटरनेट डे पर दी साइबर क्राइम अवेयरनेस की जानकारी
10 फरवरी, जयपुर। खण्डेलवाल वैश्य गर्ल्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, वैशाली नगर, जयपुर में मंगलवार को सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया। राजस्थान पुलिस हेड क्वार्टर और साइबर सेल से आई टीम ने छात्राओं को सेफ इंटरनेट यूज और साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। टीम के सदस्य एएसआई विनोद कुमार शर्मा, रवि कुमार कांस्टेबल पीएचक्यू जयपुर, गिरधारी लाल कांस्टेबल, बृजमोहन कांस्टेबल ने नेशनल टोल फ्री नंबर 1930 और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही स्टाॅपएनसीआइआई डॉट ओरजी पोर्टल, संचार साथी एप, कवच एप और चक्षु रिपोर्ट, मोबाइल सिम ऑथेंटिकेशन, फेक कॉल्स, ओटीपी और ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग से बचाव के उपाय बताए। इस दौरान छात्राओं ने अपने सवालों के जरिए साइबर अपराध के प्रति जागरूक रहने और सभी को जागरूक करने की बात कही। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. अंजु गुप्ता ने कहा कि आज केन्द्र और राज्य सरकार लोगों को जागरूक करने के लिए हर समय उपलब्ध है। हमें जागरूक रहकर साइबर क्राइम से बचाव करना है।

