सीएम भजनलाल ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 का किया निरीक्षण
जयपुर 09 अक्टूबर । राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को यहां राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 का निरीक्षण किया।
श्री शर्मा ने शासन सचिवालय स्थित इस हेल्पलाइन पर पहुंचकर निरीक्षण किया और इस दौरान उन्होंने परिवादियों से संवाद भी किया।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये। उन्होंने नेक्स्ट जनरेशन राजस्थान संपर्क एवं कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) आधारित ‘संपर्क जीपीटी’ की कार्यप्रणाली का अवलोकन कर शिकायतों के विश्लेषण कर आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिये।

