राजस्थान

डॉ. सतीश पूनिया को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर जश्न

टोंक,17 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर टोंक जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख घंटाघर चौराहे पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा के नेतृत्व में आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया और डॉ. पूनिया को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने ‘डॉ. सतीश पूनिया जिंदाबाद ‘, ‘भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद ‘, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष किए। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा ने कहा कि डॉ. सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री जैसा महत्वपूर्ण दायित्व मिलना राजस्थान के लिए गौरव की बात है। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष के रूप में भाजपा संगठन को बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ. पूनिया की संगठनात्मक क्षमता, अनुभव, सरल व्यवहार और कार्यकर्ताओं से जुड़ाव उन्हें प्रभावी संगठनकर्ता बनाता है। राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में उनकी जिम्मेदारी बढऩे से राजस्थान के भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. पूनिया अपने अनुभव एवं संगठनात्मक कौशल से राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी को और मजबूती प्रदान करेंगे। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाड़ोलिया, ओम पांडे, बेनी प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष बबलू टैंकर, राजेश शर्मा, पूर्व पार्षद हिम्मत सिंह, धर्मेंद्र सिंह राजावत, मुकेश सैनी, मुकेश किराड़, रोहित जैन, हंसराज धाकड़, मंडल अध्यक्ष नंदलाल, कमलेश यादव, गणेश सैनी, किशनगोपाल जाट, राजेश मंगल, धारा सिंह फागणा, ओम अजमेरा, अजय डोई, वकार खान, शिवराज गोरा, आरव सिसोदिया, मुरारी सोनी, रॉबिन चावला, विनोद खींची, कन्हैया शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *