भारत

वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने देशवासियों को दी छठ महापर्व की शुभकामनाएं, युवाओं को रोजगार और महिलाओं के सशक्तीकरण की कामना

नई दिल्ली, 14 नवंबर। वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने छठ महापर्व पर देशवासियों, विशेषकर बिहार और पूर्वांचल के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छठ पर्व के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और भावनात्मक महत्व को याद करते हुए सभी के घर-परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा कर लिखा कि गंगा किनारे की सुबह, ठंडा पानी, ठेकुआ और छठी मैया के गीतों की गूंज आज भी मन को उसी घाट तक ले जाती है। उन्होंने कहा कि समय के साथ बहुत कुछ बदल गया है, लेकिन छठ आते ही पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। इस पर्व की खासियत है कि इसमें डूबते और उगते दोनों सूर्यों को समान श्रद्धा से अर्घ्य दिया जाता है।

हर युवा को मिले रोजगार, महिलाएं हों आत्मनिर्भर: अग्रवाल ने छठी मैया से सभी परिवारों पर आशीर्वाद बनाए रखने की कामना की। साथ ही इच्छा जताई कि देश के हर नौजवान को नौकरी मिले और हर महिला सशक्त एवं आत्मनिर्भर बने। उनका संदेश भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान के साथ रोजगार और महिला सशक्तीकरण जैसे सामाजिक मुद्दों को भी सामने लाता है। उन्होंने जय छठी मैया के उद्घोष के साथ सभी को पर्व की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *