‘डियर सतपाल’ पुस्तक का विमोचन: डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन, 61 प्रतिभाओं का सम्मान
जयपुर, 5 अगस्त। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पांच राज्यों के राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक की प्रथम पुण्यतिथि पर बुधवार को राजस्थान विधानसभा स्थित कांस्टीट्यूशनल क्लब में श्रद्धांजलि एवं राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रो. डॉ. इकबाल कौर मलिक द्वारा लिखित पुस्तक ‘डियर सतपाल’ का विमोचन किया गया। साथ ही हरिराम किंवाड़ा द्वारा निर्मित सत्यपाल मलिक के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘द ग्रेट मैन ऑफ इंडिया’ का प्रदर्शन भी किया गया।
कार्यक्रम प्रधानमंत्री राष्ट्रपति शील्ड अवार्डी शिक्षाविद् डॉ. गणेश नारायण गुरुजी के सानिध्य में आयोजित हुआ। पुस्तक की समीक्षा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग की सदस्य अंकलेश जाखड़ ने की।

समारोह में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, गंगापुर विधायक रामकेश मीणा, आदर्श नगर विधायक रफीक खान, लाडनूं विधायक मुकेश भाकर, चोमू विधायक डॉ. शिखा मील बराला, राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह, मुंडावर विधायक ललित यादव, नोहर विधायक अमित चाचान, पूर्व आरएएस अधिकारी जस्साराम चौधरी, राजस्थान राज्य समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व चेयरपर्सन अर्चना शर्मा, जायल के पूर्व प्रधान रिद्धकरण लोमरोड़ सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
इस दौरान शिक्षा, समाज सेवा, राजनीति, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 61 प्रतिभाओं को ‘सत्यपाल मलिक स्मृति पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में उपस्थित अतिथियों ने हस्ताक्षर दीवार पर आगामी एक वर्ष के संकल्प अंकित कर सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि अर्पित की।

