राजस्थान

टाउन स्क्वायर द्वितीय में हर्षोल्लास से मनाया 80 वां स्वतंत्रता दिवस, समिति कार्यकारिणी ने किया झंडारोहण

जयपुर, 16 अगस्त। 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में शनिवार को चाेरडिया सिटी की इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी में स्थित सीएम रेजीडेंसी की बिल्डिंग टाउन स्क्वायर द्वितीय में झंडारोहण किया गया। समिति की कार्यकारिणी की ओर से झंडारोहण किया गया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष कमलेश कुमार सक्सैना, उपाध्यक्ष कल्पना अरोड़ा, सचिव शेखर झा, कोषाध्यक्ष किशोर कुमार, सदस्य लवीना तंवर, अंकित कुमार, महेन्द्र शर्मा, योगेश कुमार, रामावतार विजयवर्गीय, मुकेश जैन, महावीर कुमार, त्रिलोक टेलर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री महावीर ने नवीन कार्यकारिणी पदाधिकारियों व सदस्यों का सभी निवासियों से परिचय कराया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *