राजनीति

विश्व पर्यावरण दिवस पर आज  होगा राज्यस्तरीय समारोह

प्रभात संवाद, 5 जून, जयपुर। विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह गुरुवार को राजस्थान अंतरराष्ट्रीय केन्द्र आरआईसी जयपुर में सुबह 10 बजे होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। समारोह की अध्यक्षता वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार संजय शर्मा करेंगे। मुख्य सचिव सुधांश पंत, प्रधान मुख्य वन सरंक्षक अरिजीत बनर्जी, आरएसपीसीबी के सदस्य सचिव शारदा प्रताव सिंह भी उपस्थित रहेंगे। वन पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव और आरएसपीसीबी की अध्यक्ष अपर्णा अरोडा ने बताया कि समारोह में पर्यावरण से जुडे विषयों जैसे, प्लास्टिक कचरा, ई कचरा, सर्कुलर इकोनॉमी, उत्सर्जन व्यापार और जलवायु अनुकूलन योजना पर केन्द्रित रहेगा। इसी समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा ई वेस्ट संग्रहण अभियान शूरु किया जाएगा। सीएम उन्नत कॉमन ए्फलुएंट ट्रीटमेंट प्लांट भी राज्य को समर्पित करेंगे। उल्लेखनीय है कि विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण संबंधी विषयों के बारे में जागरुकता बढाने और उनके संरक्षण के लिए कार्रवाई को बढावा देने का एक वैश्विक मंच है। संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहल पर वर्ष 1972 से प्रतिवर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। इस वर्ष वैश्विक थीम प्लास्टिक प्रदूषण को हराएं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *