राजस्थान

डिग्गी कल्याण जी महाराज के 61वें लक्खी मेले के लिए एसपी और एडीएम ने किया मेला कंट्रोल रूम का शुभारंभ

पांच दिवसीय मेले में 950 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

मालपुरा, 18 अगस्त राजस्थान के प्रमुख तीर्थ स्थलों में शामिल जन-जन की आस्था के केंद्र डिग्गी स्थित श्री कल्याण जी महाराज के पांच दिवसीय 61वें लक्खी मेले की व्यवस्थाओं को लेकर मंगलवार को मेला कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर नरेंद्र मीणा मालपुरा ने फीता काटकर कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, पुलिस उपाधीक्षक आशीष प्रजापत, डिग्गी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रामकेश जाट तथा नायब तहसीलदार हंसराज चौधरी, श्री कल्याण आदर्श विद्या मंदिर डिग्गी प्रधानाचार्य गोवर्धन शर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
चप्पे चप्पे पर पुलिस की रहेगी कड़ी निगरानी : अधिकारियों ने बताया कि मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 950 पुलिस अधिकारियों और जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा मेले की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। डिग्गी कल्याण मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंदिर परिसर में एक विशेष सीसीटीवी निगरानी कक्ष भी स्थापित किया गया है, जहां से मेले की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी।
चौपड़ चौराहे से मंदिर तक लगाई गई बैरिकेडिंग, बनाई गई महिलाओं व पुरुषों की अलग अलग लाइन : श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व भारी भिड़ को नियंत्रण करने के अतिरिक्त महिला व पुरुष यात्रियों की अलग-अलग लाइन में लगकर दर्शनों के लिए चौपड़ चौराहे से मंदिर तक बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। वहीं, महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके।
चिकित्सा विभाग की टीम जगह तैनात : राजस्थान के कोने-कोने से डिग्गी पहुंचने वाले कल्याण भक्तों को चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाए जाने के लिए खंड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संजीव चौधरी और डिग्गी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर नरेंद्र वर्मा के सुपरविजन में तीर्थ स्थल डिग्गी की प्रवेश सीमा से लेकर मंदिर में दर्शन के बाद अपने गंतव्य की ओर जाने वाले कल्याण भक्तों की सुविधा के लिए जगह-जगह तैनात की गई है चिकित्सा विभाग की टीमें, संपूर्ण मेला क्षेत्र में मोबाइल टीम रखेगी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी
एनसीसी, स्काउट व एनएसएस के स्वयंसेवक लगे सेवा में : पांच दिवसीय डिग्गी कल्याण जी महाराज के मेले में आने वाले लाखों कल्याण भक्तों की सेवा के साथ-साथ प्रशासन के सहयोग के लिए सीनियर सेकेंडरी स्कूल मालपुरा के एनसीसी कैडेट्स, स्काउट व एनएसएस के स्वयंसेवक डिग्गी कल्याण जी मंदिर, सहित जगह-जगह दे रहे हैं अपनी सेवाएं
आज से शुरू होंगे श्रीजी भंडारा, श्याम मित्र मंडल भंडारा सहित दर्जनों सेवा केंद्र: पांच दिवसीय डिग्गी मेले में आने वाले कल्याण भक्तों की सेवा चाकरी के लिए श्रीजी भंडारा परिवार मालपुरा श्री श्याम मित्र मंडल सहित जगह जगह आज शुरू होंगे भंडारे, जिन में कल्याण जी महाराज के भक्तों को परोसी जाएगी नाना प्रकार के व्यंजनों की प्रसादी
धर्मानगर डिग्गी में गूंज उठे जय श्री कल्याण के जयकारे: डिग्गी कस्बा इन दिनों जय श्री कल्याण के जयकारों से गुंजायमान है। लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट की ओर से सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *