मूवी-मस्ती

‘इश्कनामा’ को मिले प्यार पर भावुक हुईं शहनाज़ गिल, प्रशंसकों का जताया आभार

मुंबई, 01 अगस्त। अभिनेत्री शहनाज़ गिल ने अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म ‘इश्कनामा’ को मिल रहे दर्शकों के अपार प्यार और उसमें निभाए गए नसीमा के किरदार की सराहना के लिए प्रशंसकों का दिल से आभार व्यक्त किया है।फिल्म की रिलीज़ के बाद शहनाज़ इन दिनों दर्शकों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रियाओं से अभिभूत हैं। फिल्म में उनके निभाए नसीमा के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। उनकी सादगी, भावनात्मक अभिनय और दमदार प्रस्तुति की हर ओर सराहना हो रही है।
शहनाज़ ने अपने प्रशंसकों के लिए साझा किए गए संदेश में कहा, थैंक यू, थैंक यू एवरीवन। मैं अपनी फीलिंग्स बयां ही नहीं कर सकती। आपने ‘इश्कनामा’ और मेरे किरदार को जितना प्यार दिया है, उसके लिए मैं आपका जितना शुक्रिया अदा करूं, उतना कम है। यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। थैंक यू, थैंक यू सो मच।
उन्होंने कहा कि नसीमा के किरदार को दर्शकों से मिला प्यार उनके लिए बेहद खास है। कई लोगों का मानना है कि ‘इश्कनामा’ में उन्होंने अपने करियर का सबसे भावनात्मक और प्रभावशाली अभिनय किया है। फिल्म में उनका किरदार दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ रहा है।
‘इश्कनामा’ लगातार दर्शकों का प्यार बटोर रही है और शहनाज़ का यह संदेश उन सभी प्रशंसकों के प्रति उनकी कृतज्ञता का प्रतीक है, जिन्होंने फिल्म और उनके किरदार को भरपूर स्नेह दिया है।
प्रेम
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *