भारत

ऑनलाइन फार्मेसी और नकली दवाओं के विरोध में केमिस्ट बुधवार को रखेंगे दुकाने बंद

जयपुर, 19 मई । ऑनलाइन फार्मेसी के बढ़ते चलन और नकली दवाओं की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में अखिल भारतीय दवा विक्रेता संघ एवं राजस्थान केमिस्ट एलायंस ने बंद का आह्वान किया है। इसे लेकर जिला टोंक की सभी थोक और रिटेल दवा दुकानें आगामी 20 मई को 24 घंटे के लिए पूर्णतया बंद रहेगी। प्रेसिडेंट केमिस्ट एसोसिएशन देवली सुरेश अग्रवाल ने बताया कि देशभर के लगभग 12 लाख परिवारों के रोजगार पर संकट मंडरा रहा है, जिसके चलते मजबूरी में बंद का सहारा लेना पड़ रहा है। अग्रवाल ने लोगों से कहा है कि वे अपनी आवश्यक दवाएं 19 मई को ही खरीद लें, ताकि बंद के दौरान किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी या असुविधा से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *