शिक्षा जगत

केवीजीआइटी में मनाया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह

26 जनवरी जयपुर। खण्डेलवाल वैष्य गर्ल्स इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलाॅजी में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि श्रवण कुमार सेठी रत्न व्यवसायी एवं समाज सेवी ,डॉ डी. के. गुप्ता वरिष्ठ दंत चिकत्सक एवं समाजसेवी, ओम प्रकाश गुप्ता वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी, राजेश ताम्बी महामंत्री जयपुर जिला, बीजेपी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ट्रस्ट के संरक्षक मंडल से सोहन लाल ताम्बी आजीवन संरक्षक एवं संस्थापक अध्यक्ष, हनुमान सहाय गुप्ता आजीवन मानद संरक्षक , शम्भू दयाल गुप्ता आजीवन मानद संरक्षक, मदन लाल खण्डेलवाल आजीवन मानद संरक्षक , ट्रस्ट के पदाधिकारी कृष्ण मोहन खण्डेलवाल वरि. उपाध्यक्ष, विष्णु प्रसाद महरवाल उपाध्यक्ष, मुरारी लाल गुप्ता आजीवन मुख्य संरक्षक एवं महामंत्री , सुभाष चंद गुप्ता मंत्री , सूर्य प्रकाश बडाया कोषाध्यक्ष एवं कॉलेज प्राचार्या डॉ. अंजु गुप्ता ने झंडारोहण किया। कार्यकारिणी सदस्यों के द्वारा सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथियों द्वारा उपस्थित छात्राओं एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए भारतीय संविधान की महत्ता, लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक कर्तव्यों तथा राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में एनसीसी परेड द्वारा सलामी दी गई। छात्राओं की सक्रिय सहभागिता एवं अनुशासित उपस्थिति सराहनीय रही। संपूर्ण वातावरण राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत रहा। समारोह के अंत में महाविद्यालय प्राचार्या ने सभी मुख्य अतिथियों, ट्रस्ट के पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *