राजस्थान

गश्त करते समय वन कर्मियों के सामने आया टाइगर RBT2511, बाइक छोड़ जिप्सी में चढ़ वनकर्मीयो ने बचाई जान

सवाई माधोपुर, 16 मार्च। प्रदेश के रणथंभौर नेशनल पार्क के सुल्तानपुर वन क्षेत्र में आज सुबह एक घटना गठित होने से टल गई। जहा रणथंभौर नेशनल पार्क के सुल्तानपुर क्षेत्र में बाईक से गस्त कर रहे वनकर्मियों की जान उस वक्त हलक में आ गई , जब अचानक उनके सामने टाईगर आरबीटी-2511 आ गया।ऐसे में टाईगर को सामन देख वनकर्मियों ने अपनी बाईक को मौके पर छोड़कर भागकर अपनी जान बचाई ,वरना कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी ।
जानकारी के मुताबिक आज सुबह रणथंभौर टाइगर रिजर्व की आरोपीटी रेंज के सुल्तानपुर वन नाके के अधीन आने वाले गाडा डूब वन क्षेत्र में वनकर्मी निरंजन अपने साथ होमगार्ड जितेंद्र शर्मा के साथ बाईक से गस्त कर रहा था। इसी दौरान अचानक उनके सामने टाईगर आरबीटी- 2511 आ गया । टाईगर को सामने देखकर वनकर्मियों की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई और जान हलक में आ गई ।
वही अपने सामने बाईक सवार लोगो को देख टाईगर भी हमलावर मुंड में आ गया । लेकिन टाईगर उनपर हमला करता इससे पुर्व ही वनकर्मियों ने अपनी सरकारी बाईक को मौके पर ही छोड़ा और भागकर अपनी जान बचाई ,ये तो गनीमत ये रही कि टाईगर ने वनकर्मियों का पीछा नही किया ,अन्यथा कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था । टाइगर ने बाइक की सीट को फाड़ दिया । बताया जा रहा हे कि बाइक को और भी नुकसान हुआ है। पार्क भ्रमण पर गई एक पर्यटक जिप्सी में सवार पर्यटकों ने मौके पर पड़ी बाईक ओर टाईगर को मौके पर भी देखा है ।
वन्यजीव विशेषज्ञों की मानें तो टाईगर रिजर्व के क्रिटिकल टाइगर हैबिटाट वाले इलाकों में कुछ टाइगर एग्रेसिव बिहेवियर के होते हैं। ऐसी अप्रिय घटनाओं से बचने के लिए विभाग को वनकर्मियों को चौपहिया वाहन उपलब्ध करवाने चाहिए। जिससे गस्त के दौरान वनकर्मियों को सुरक्षा मिल सके।
वही इस मामले को लेकर रणथंभौर के डीएफओ मानस सिंह ने बताया कि आज सुबह वनकर्मी जंगल क्षेत्र में गश्त के लिए जा रहे थे अचानक गश्त के दौरान उनके सामने टाईगर आ गया।टाइगर को देख वनकर्मियों ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए वहां सफारी पर गई जिप्सी में सवार हो गए। उनका कहना है कि टाइगर ने हमला नहीं किया केवल उनका गश्त के दौरान टाइगर ओर वनकर्मी का आमना सामना हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *