शिक्षा जगत

प्रदीप जादौन बने आरएएस, किया नाम रोशन

टोंक,18 अप्रैल। टोंक के उनियारा नगर पालिका क्षेत्र के प्रदीप जादौन पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र सिंह के आरएएस चयन होने पर संपूर्ण उनियारा नगर पालिका क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। उनियारा शहर के लिए गर्व का विषय है कि उनियारा निवासी प्रदीप जादौन राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) 2024 में अंतिम रूप से चयन हुआ है। उन्होंने ने 618 वीं रैंक हासिल कर यह सफलता प्राप्त की है। प्रदीप जादौन की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे उनियारा शहर व उपखण्ड क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके चयन को क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। उनकी इस सफलता पर परिजनों, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों, लोगों द्वारा लगातार बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *