चुनाव घोषणा पत्र के 70 प्रतिशत से अधिक वादों को पूरा किया : मंत्री जवाहर सिंह
कांग्रेस का रिमोट विदेशी शक्तियों के हाथ में है
मालपुरा, 23 दिसंबर। प्रदेश के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने मालपुरा में मीडिया से रूबरू होते हुए राजस्थान में मनरेगा का नाम बदले जाने को लेकर पूछे गए सवालों पर कहा कि कहा की कांग्रेस के नेताओं को भगवान श्री राम के नाम से न जाने क्यों चीढ़ है, मनरेगा का नया नाम ‘जी राम जी ‘रखा गया है जिसमे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का भी सम्मान किया गया है। हर राजस्थानी अपनी रोजमर्रा की बोलचाल की कार्य शैली में राम राम सा, जी राम जी, राम जी राम जैसे शब्दों का प्रयोग करता है तो ऐसे में सरकार ने मनरेगा का नाम ‘जी राम जी’ रखकर कोई गुनाह नहीं किया। गृह राज्य मंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान देने के तत्काल बाद प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व तत्काल बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली जैसे कांग्रेस के नेता रोजाना ट्विटर पर जनता को गुमराह कर सुर्खियों में बने रहने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने अरावली पर्वतमाला मुद्दे को लेकर पूछे गए सवाल पर बताया कि पूर्व कांग्रेस सरकार के मुखिया अशोक गहलोत ने अरावली पर्वतमाला को बिगाड़ते हुए 700 पट्टे अवैध रूप से जारी किए हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी जल- जंगल-जमीन एवं प्राकृतिक संपदाओं को बचाने का काम कर रही है। राजस्थान आज विकास की दृष्टि से दौड़ रहा है, राजस्थान को विकसित बनाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। भाजपा सरकार ने चुनाव घोषणा पत्र में किए गए वादों को 70% से अधिक पूरा कर लिया है शेष वादों को भी धरातल पर लाने का प्रयास जारी है। गृह राज्य मंत्री ने मालपुरा में मीडिया के सामने खुलकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का रिमोट विदेशी शक्तियों के हाथ में है इसीलिए कांग्रेस के नेता जनता को झूठी बयान बाजी से भ्रमित कर रहे हैं, उनके नापाक मंसूबों को करारा जवाब देते हुए भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में कांग्रेस को करारा तमाचा दिया है, जिसके बाद से कांग्रेस के नेता बोखला गए है। गृह राज्य मंत्री ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 2 साल के कार्यकाल में 4 लाख से अधिक लोगों को नौकरियां देने का काम किया है, राजस्थान को विकसित राज्यों की पंक्ति में खड़ा करने के लिए 35 लाख करोड़ के एमओयू किए हैं। जिनमें 8 लाख करोड़ के एमओयू धरातल पर आ चुके हैं। भाजपा सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य करते हुए महिलाओं के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की है किसानों को गोपाल कार्ड के जरिए एक लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त लोन भाजपा सरकार दे रही है, तो गरीब कल्याण की योजनाएं शुरू कर लोगों को लाभ देने का काम कर रही है, भारतीय जनता पार्टी की इस उपलब्धि से कांग्रेस के नेता बौखला गए हैं इसीलिए वो रोजाना ट्विटर खेल खेल रहे हैं। आज कांग्रेस के पास भाजपा सरकार को घेरने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है। इस दौरान गृह राज्य मंत्री के साथ मालपुरा नगर पालिका अध्यक्ष सोनिया मनीष सोनी भी मौजूद रही।

