भारत

छठ महापर्व आत्मानुशासन, पवित्रता और समर्पण का प्रतीक : नीतीश कुमार

पटना, 13 नवंबर। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

नीतीश कुमार ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि छठ महापर्व आत्मानुशासन, पवित्रता, निष्ठा और समर्पण का अनुपम उदाहरण है। इस पर्व में श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और शुद्ध मन से अस्ताचलगामी एवं उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

उन्होंने कहा कि छठ केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि यह संयम, सामाजिक सद्भाव और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का भी संदेश देता है। इस महापर्व में स्वच्छता, पवित्रता और अनुशासन का विशेष महत्व है।

नीतीश कुमार ने भगवान भास्कर से प्रार्थना की कि छठ महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। साथ ही बिहार निरंतर प्रगति और विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *