पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की स्मृति में पुस्तक विमोचन, डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रसारण और सम्मान समारोह कल
जयपुर, 4 अगस्त। पांच राज्यों के राज्यपाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे सत्यपाल मलिक की प्रथम पुण्यतिथि पर बुधवार 5 अगस्त को कांस्टीट्यूशनल क्लब राजस्थान विधानसभा में राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम संयोजक हरिराम किंवाड़ा ने बताया कि इस अवसर पर सत्यपाल मलिक की पत्नी प्रोफेसर इकबाल कौर मालिक द्वारा लिखित पुस्तक डियर सतपाल का विमोचन भी किया जाएगा, जिसमें सतपाल मलिक साहब की पर्सनल लाइफ को दर्शाया गया है। कार्यक्रम में जेवीपी ग्रुप की ओर से तैयार की गई सत्यपाल मलिक के महानतम जीवन दर्शन की डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रसारण होगा।
समारोह में सत्यपाल मलिक के नाम से शुरू किये जा रहे राष्ट्रीय पुरस्कारों का वितरण भी होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधायक मुकेश भाकर ,विधायक मनीष यादव , विधायक रफीक खान किसान नेता विजय पूनिया, रिद्धकरण लोमरोड़ समेत अनेक गणमान्य जन शामिल होंगे। कार्यक्रम आयोजन को लेकर संयोजक हरिराम किंवाड़ा , डॉ राम सिंह सामोता , मनोज मीणा अनिल जाट , डॉक्टर गणेश नारायण गुरूजी समेत पूरी टीम लगी हुई है।

