शिक्षा जगत

केवीजीआईटी में प्रधानमंत्री मोदी का लाइव संबोधन, 362 छात्राओं ने लिया नशा मुक्त भारत का संकल्प

जयपुर, 02 अगस्त। वैशाली नगर स्थित खण्डेलवाल वैश्य गर्ल्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (KVGIT) में रविवार को नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान ‘जेन जेड अगेन्सट एडिक्शन’ के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन रहा, जिसमें उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जयपुर लोकसभा क्षेत्र की सांसद मंजू शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उनके साथ राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) क्षेत्रीय निदेशालय, जयपुर के क्षेत्रीय निदेशक एस.पी. भटनागर, एसकेवीईटी ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष सोहनलाल तांबी तथा संस्थान की प्राचार्य डॉ. अंजु गुप्ता ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने युवाओं से स्वस्थ, अनुशासित और नशा मुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में संस्थान के 362 छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने नशा मुक्त भारत की शपथ लेकर नशामुक्त और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनीता कुमावत और गगन भारद्वाज, एनसीसी समन्वयक डॉ. दिव्या नागर, रेड रिबन क्लब समन्वयक डॉ. नेहा व्यास, स्काउट एंड गाइड क्लब समन्वयक सुनील शर्मा सहित संस्थान के शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय प्रशासनिक अधिकारी अमन गुप्ता ने किया। उनके नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *