शिक्षा जगत

केवीजीआईटी की छात्राओं ने किया विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण

जयपुर,3 दिसंबर। खंडेलवाल वैश्य गर्ल्स इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी वैशाली नगर की छात्राओं के दल ने बुधवार को राजस्थान विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण किया। छात्राओं ने भ्रमण के दौरान विधानसभा परिसर को नजदीकी से देखा और लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा विधानसभा की कार्यप्रणाली की प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त की। इस दौरान “वंदे मातरम” थीम पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिसमें विधानसभा के इतिहास, महत्व, पूर्व विधानसभा अध्यक्षों की भूमिका, वर्तमान कार्य प्रणाली तथा राज्य में विधायी प्रक्रियाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रस्तुत की गई थीं। प्रदर्शनी में पर्यटन विभाग द्वारा विकसित योजनाओं और राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों से जुड़े नवाचारों की जानकारी भी छात्राओं को दी गई। छात्राओं ने विधानसभा में होने वाली गतिविधियों का अनुभव प्राप्त किया। इस मौके पर काॅलेज प्राचार्या डॉ. अंजु गुप्ता ने कहा कि ऐसे अध्ययन भ्रमण छात्राओं में जागरूकता बढ़ाने और व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने में अत्यंत सहायक होते हैं। प्रत्येक युवा को यह मालूम होना चाहिए की राज्य व्यवस्था का प्रारुप किस प्रकार संचालित होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *