राजस्थान

कंप्यूटर अनुदेशक संघ ने किया सदस्यता अभियान का शुभारंभ

जयपुर।
कंप्यूटर अनुदेशक संघ द्वारा शनिवार को जयपुर में राज्यस्तरीय सदस्यता अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। इस अवसर पर श्री गणेश जी महाराज को प्रथम सदस्य बनाकर इस अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस आयोजन में संघ के अध्यक्ष कैलाश सैनी ने सभी अनुदेशकों को संबोधित करते हुए संगठन की एकता और मजबूती पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत उसके सदस्यों की भागीदारी में है। यह सदस्यता अभियान पूरी तरह ऐच्छिक है। किसी भी कंप्यूटर अनुदेशक पर कोई दबाव नहीं डाला जाएगा। यह उन साथियों के लिए है जो संगठन की विचारधारा से सहमत हैं और मिलकर संघर्ष को मज़बूती देना चाहते हैं। संघ की ओर से सभी ब्लॉकों और जिलों में इस अभियान को गति देने के निर्देश दिए गए हैं। विभिन्न स्तरों पर संयोजक एवं पदाधिकारी इसमें सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
कंप्यूटर अनुदेशक संघ इस सदस्यता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक साथियों को जोड़ते हुए आने वाले समय में अपने अधिकारों और मांगों को लेकर संगठित प्रयास करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *