आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का भरतपुर दौरा, पथैना में ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
7 अप्रैल, भरतपुर। भरतपुर मंगलवार को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल भरतपुर जिले के दौरे पर रहे। जहां उन्होंने पथैना गांव में आयोजित आयोजित अंतर्राष्ट्रीय विराट कुश्ती दंगल में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में पहुंचने से पहले सांसद बेनीवाल का जगह – जगह स्वागत हुआ वहीं आयोजनकर्ता व ग्रामीण सांसद को कार्यक्रम स्थल तक जुलूस के रूप में लेकर गए जहां उनका पारम्परिक रूप से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर बेनीवाल ने पहलवानों से मुलाकात की व कुश्ती को भारत के पारम्परिक खेल का हिस्सा बताया और कहा कि ऐसे आयोजनों से कुश्ती का इतिहास बना रहेगा। उन्होंने जन – समूह को संबोधित करते हुए कहा महाराज सूरजमल ने इस राष्ट्र में सर्व समाज के हितों की लड़ाई लड़ी और अजेय योद्धा के रूप में आज हमें उन्हें याद करते है, सांसद ने कहा महाराज सूरजमल का त्याग और बलिदान हमारे समाज के गौरवमय इतिहास का हिस्सा है जो सदैव युवाओं को प्रेरणा देता है। उन्होंने विभिन्न सामाजिक और राजनैतिक मुद्दों पर भी अपनी बात रखी और भजनलाल सरकार पर आरोप लगाए,कहा जनता के काम सरकार में हो नहीं रहे है और मुख्यमंत्री को धरातल की कोई जानकारी नहीं है, सांसद ने कहा पर्ची सरकार अब अंतिम पड़ाव पर है।

उन्होंने भरतपुर व धौलपुर जिले के जाट समाज का केंद्र में ओबीसी आरक्षण के लंबित मामले पर भी अपनी बात रखी और कहा कि संसद में उन्होंने इन जिलों के साथ देश में उन तमाम राज्यों के जाट समाज की आवाज उठाई जिन्हें केंद्र में ओबीसी का आरक्षण प्राप्त नहीं है,उन्होंने कहा आरक्षण आंदोलन में वो जनता के साथ खड़े हैं। अग्निवीर भर्ती करने की योजना से सेना में जाने वालो का मनोबल कमजोर हुआ। सांसद हनुमान बेनीवाल ने सेना में अग्निवीर योजना का पुरजोर विरोध किया,उन्होंने कहा सड़क से संसद तक इस योजना के खिलाफ उन्होंने आवाज उठाई है,बेनीवाल ने कहा कि सेना में पूर्व की भांति नियमित सेना भर्ती होनी चाहिए ताकि सेना में जाने वाले युवाओं का मनोबल बना रहे ,उन्होंने कहा आने वाले दिनों में फिर से इस योजना के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेंगे। कार्यकर्ताओं से की मुलाकात,समस्याओं के निस्तारण का दिलाया भरोसासांसद हनुमान बेनीवाल ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की,पार्टी व संगठन से जुड़ी गतिविधियों पर चर्चा की व लोगों की समस्याओं को भी सुना।


