राजस्थान

RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल से रामनिवास चौधरी ने की शिष्टाचार भेंट

7 अप्रैल, जयपुर। Brosis CEO रामनिवास चौधरी ने हनुमान बेनीवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठन के विस्तार और भविष्य की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मुलाकात के दौरान हनुमान बेनीवाल ने पार्टी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत पहचान बनाने के बाद अब Brosis Technologies द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पार्टी को स्थापित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत और सही रणनीति के जरिए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने इन प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि अब समय आ गया है कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) को राष्ट्रीय सीमाओं से आगे बढ़ाकर अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई जाए। इसके लिए संगठन को मजबूत करने, नए लोगों को जोड़ने और वैश्विक स्तर पर अपनी विचारधारा को प्रस्तुत करने की रणनीति पर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *