राजस्थान

जयपुर नगर नगर निगम में भाजपा के सुनील कोठारी महापौर निर्वाचित

जयपुर, 25 सितंबर। राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के तहत जयपुर नगर निगम के महापौर के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी सुनील कोठारी निर्वाचित घोषित किये गये हैं। महापौर चुनाव के लिए सुबह दस बजे शुरु हुए मतदान के पूरे होने के बाद हुई मतगणना में श्री कोठारी ने अपने निकटत्तम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार सुनीता गुप्ता मावर को 29 मतों से हराया। श्री कोठारी ने 89 मत हासिल किए जबकि सुनीता मावर को 60 मत मिले। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के सबसे बड़े 150 सीटों वाले जयपुर नगर निगम में भाजपा के 78 , कांग्रेस के 57 एवं 15 निर्दलीय पार्षद हैं। श्री कोठारी निगम के वार्ड संख्या 112 से पार्षद चुने गए। वह भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *