शिक्षा जगत

सुमन गुर्जर रही एमबीसी महिला वर्ग में राज्य में प्रथम, क्षेत्र में खुशी की लहर

निवाई, 18 अप्रैल। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा में गांव बहादुरपुरा निवासी एवं शारीरिक शिक्षक रामकिशन गुर्जर की सुपुत्री सुमन गुर्जर ने एमबीसी महिला राजस्थान प्रशासनिक भर्ती परीक्षा 2024 में 610वीं रैंक प्राप्त की है। सुमन गुर्जर के पिता रामकिशन गुर्जर राजकीय विद्यालय में अध्यापक हैं। सुमन ने पिछली भर्ती परीक्षा में 428वीं रैंक हासिल की थी। वर्तमान में सुमन आरपीएस की ट्रेनिंग कर रही हैं। इस बार सुमन को मेंस परीक्षा में 216 नंबर और इंटरव्यू में 56 नंबर प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार उनका कुल स्कोर 272 अंक रहा। सुमन गुर्जर की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। साधारण परिवार से निकलकर उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और दृढ संकल्प से राजस्थान की प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवा में स्थान प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र व समाज का नाम रोशन किया है। सुमन गुर्जर की सफलता युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर प्रशासनिक सेवा में चयनित होना बडी उपलब्धि है और यह पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। सुमन गुर्जर जैसी प्रतिभाएँ प्रशासनिक तंत्र में शामिल होकर समाज के विकास, सुशासन और जनहित के कार्यो को नई दिशा देंगी। इस दौरान क्षेत्र के सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों व युवाओं ने सुमन गुर्जर को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता आने वाली पीढी को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति प्रेरित करने का कार्य करेगी। श्रीदेवनारायण मन्दिर के ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं तहसीलदार नरेश गुर्जर, महामंत्री रतनदीप गुर्जर, श्री देवनारायण गुर्जर छात्रावास के अध्यक्ष रामभजन गुर्जर, प्रधानाचार्य गिरिराज प्रसाद गुर्जर, पूर्व प्रधानाचार्य सुरेश चन्द पारीक, प्रधानाचार्या सीमा माथुर, शारीरिक शिक्षक जन्सी पोसवाल व कृषि अधिकारी कजोड मल गुर्जर ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *