92 वर्षीय फूल देवी ने उदीयमान सूर्य को दिया अर्घ्य
मधुबनी@ अभिषेक भूपेश झा। कहा जाता है कि एक स्त्री की अपने उम्र व अवस्था की सक्षमता जब तक रहती है तब तक वह छठ पूजा करते रहती है। बिना कारण कभी नहीं छोड़ती है। ऐसे ही मधुबनी जिले के झंझारपुर प्रखंड अंतर्गत झौआ गांव की रहने वाली 92 वर्षीय महिला फूल देवी छठ पर्व की उपासिका हैं जिन्होंने अपने अत्यंत वृद्ध अवस्था में भी छठ करना नहीं छोड़ा है। उन्होंने आस्था के भाव में अपने स्वास्थ्य की बिल्कुल चिंता नहीं की हैं। और भगवान भास्कर का ध्यान लगाकर छठ पूजा को अभी तक नियम पूर्वक करती आ रही हैं। इस बार भी उन्होंने 36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर छठी मैया की पूजा अर्चना कर भगवान भास्कर को अर्घ्य दी हैं। बता दें कि कई वर्षों से परिवार, गांव व समाज को सकुशल रखने के लिए छठ पूजा में सूर्यदेव से अर्जी लगाती हैं। परिवार के सदस्यों ने बताया कि इन्होंने कई वर्षों तक दण्ड प्रणाम देते हुए भी घर से छठघाट तक गई हैं। ये पुरे गांव के लिए प्रेरणादायक हैं।

