शिक्षा जगत

UPSC रिजल्ट आउट: अनुज अग्निहोत्री नंबर-1, कुल 985 उम्मीदवारों का चयन


दिल्ली, 6 मार्च
। संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) ने सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में पहली रैंक हासिल की है। परिणाम घोषित होते ही अनुज के परिवार और परिचितों में खुशी का माहौल है। इस वर्ष सिविल सेवा परीक्षा में कुल 985 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति दी जाएगी। अनुज अग्निहोत्री की इस उपलब्धि को उनकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम बताया जा रहा है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को दिया है। अनुज का कहना है कि उनका लक्ष्य हमेशा से देश की सेवा करना रहा है और अब सिविल सेवा के माध्यम से वे समाज के विकास के लिए काम करना चाहते हैं। परिणाम जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर भी सफल अभ्यर्थियों को बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह सफलता उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है जो हर साल सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *