राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026: नवाचार, उद्यमिता और सतत विकास को मिलेगा वैश्विक मंच
4 से 6 जनवरी, 2026 तक जेईसीसी, सीतापुरा में होगा आयोजन
जयपुर, 29 दिसंबर। राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग और टाई राजस्थान के सहयोग से ‘राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026’ का भव्य आयोजन जयपुर में 4 से 6 जनवरी, 2026 तक किया जाएगा। सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जिबिशन एवं कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में आयोजित होने वाले इस समिट के वैश्विक मंच पर स्टार्टअप्स, निवेशक, नीति निर्माता, उद्यमी और क्रिएटर्स एक साथ आएंगे, जहां प्रौद्योगिकी और सतत विकास जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इस अवसर पर विभिन्न सत्रों और स्टार्टअप पिच के अलावा हैकाथॉन, कॉमिकॉन, फिल्म फेस्टिवल और राजस्थान रीजनल एआई इम्पेक्ट कॉन्फ्रेंस जैसे विशेष आयोजन भी होंगे।
सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के शासन सचिव डॉ. रवि कुमार सुरपुर ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के निर्देशन में विभाग द्वारा स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने और राजस्थान को वैश्विक इनोवेशन हब के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से राजस्थान डिजिफेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। समिट में डिजिटल एग्रीकल्चर, स्मार्ट हेल्थ, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, टूरिज्म और वाटर गवर्नेंस जैसे क्षेत्रों पर फोकस होगा।
सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के आयुक्त श्री हिमांशु गुप्ता ने बताया कि समिट में देश-विदेश की प्रख्यात हस्तियों के सत्र आकर्षण का केन्द्र होंगे। समिट में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल, केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिकी और आईटी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी और वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, आंध्र प्रदेश के एमएसएमई मंत्री कोंडापल्ली श्रीनिवास सहित राजनीति एवं उद्योग जगत की विभिन्न हस्तियां तथा हरियाणा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और मध्यप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे।
राजस्थान रीजनल एआई इम्पेक्ट कॉन्फ्रेंस—
इस अवसर पर राजस्थान रीजनल एआई इम्पेक्ट कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया जाएगा, जो 19–20 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में होने वाली इंडिया-एआई इम्पेक्ट समिट की तैयारी यात्रा का हिस्सा है। राजस्थान रीजनल एआई इम्पेक्ट कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य प्रदेश के एआई-संचालित नवाचारों को प्रदर्शित करना, हितधारकों से संवाद करना और एआई संचालन से जुड़ी कार्ययोजना के संबंध में सिफारिशें देना है। कॉन्फ्रेंस में एआई डोमेन विशेषज्ञों, नीति-निर्माताओं और उद्योगपतियों के साथ लीडरशिप सत्र एवं विषयगत चर्चाएं शामिल होंगी। एआई अनुप्रयोग और उभरती एआई थीम्स पर समानांतर विषयगत सत्र भी आयोजित होंगे। साथ ही एआई एक्सपो का भी आयोजन होगा, जिसमें स्टार्टअप्स, शैक्षणिक संस्थान और उद्योग भागीदार एआई उत्पादों, प्लेटफॉर्म्स तथा समाधानों का प्रदर्शन करेंगे।
प्रमुख आंकड़े—
10,000+ प्रतिभागी,
100+ वक्ता,
50+ सत्र,
500+ निवेशक,
100+ स्टार्टअप पिच,
300+ प्रदर्शक,
प्रमुख वक्ता—
स्मृति ईरानी – राजनेता, सामाजिक नवोन्मेषक, पूर्व कैबिनेट मंत्री,
डॉ. विजय चौथाईवाले – विदेश मामलों के विशेषज्ञ,
अमिताभ नाग – सीईओ, भाषिणी डिवीजन, डिजिटल इंडिया, निदेशक, डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन,
विवेक ओबेरॉय – बॉलीवुड अभिनेता एवं व्यवसायी,
चक्स कॉलिन्स – बहु-विषयी कलाकार एवं फैशन डिजाइनर,
विजय अमृतराज – पूर्व टेनिस खिलाड़ी एवं खेल कमेंटेटर,
रिकी केज – संगीतकार एवं पर्यावरणवादी,
भूमि पेडनेकर – अभिनेत्री, जलवायु कार्यकर्ता एवं उद्यमी, यूएनडीपी एसडीजी पैरोकार,
कंवल रेखी – प्रबंध निदेशक, इन्वेंटस कैपिटल पार्टनर्स,
विनीत राय – संस्थापक एवं चेयरमैन, आविष्कार ग्रुप,
फादी घंडूर – कार्यकारी चेयरमैन, वामदा कैपिटल,
प्रमोद भसीन – चेयरमैन, आईसीआरआईईआर,
लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ – चेयरमैन, लेक पैलेस ट्रेड एंड ट्रैवल्स प्रा. लि.
एलेक्स ऑस्टरवाल्डर – संस्थापक एवं सीईओ, स्ट्रैटेजाइजर,
आशीम अशोक पाटिल – एमडी एवं सीईओ, इन्फोटेक सॉफ्टवेयर एंड सिस्टम (आई-टेक आरएफआईडी),
नवनीत मुनोत – एमडी एवं सीईओ, एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी लि.
निलेश शाह – प्रबंध निदेशक, कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी लि.
लेनजॉय लिन – सह-संस्थापक, जेनस्पार्क.एआई,
रमेश रास्कर – प्रोफेसर, एमआईटी मीडिया लैब,
संजय अग्रवाल – प्रबंध निदेशक एवं सीईओ, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक,
शंकर त्रिवेदी – सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, एनवीडिया,
ललितेश कटरागद्दा – संस्थापक, इंडीहुड,
अक्षय घुलाटी – सीईओ – क्रॉस बॉर्डर कॉमर्स, शिपरॉकेट,
श्रीनाथ रविचंद्रन – सह-संस्थापक एवं सीईओ, अग्निकुल कॉसमॉस,
अमित जैन – सह-संस्थापक एवं सीईओ, कारदेखो ग्रुप,
अर्जुन वैद्य – सह-संस्थापक, वी3 वेंचर्स,
आशीष धवन – संस्थापक एवं सीईओ, सेंट्रल स्क्वायर फाउंडेशन,
मोहित यादव – सह-संस्थापक, मिनिमलिस्ट,
प्रशांत टंडन – संस्थापक, टाटा 1एमजी,
धर्मवीर सिंह चौहान – सह-संस्थापक एवं सीईओ, जोस्टेल,
रिकांत पिट्टी – सह-संस्थापक, ईज माई ट्रिप,
राघव चंद्रा – सह-संस्थापक, अर्बन कंपनी,
अलख पांडे – संस्थापक एवं सीईओ, फिजिक्सवाला,
विक्रम गुप्ता – संस्थापक एवं प्रबंध भागीदार, आइवीकैप वेंचर्स,
अनिरुद्ध ए. धमानी – प्रबंध भागीदार, अर्था वेंचर फंड,
अनिल जोशी – प्रबंध भागीदार, यूनिकॉर्न इंडिया वेंचर्स,
मोहित गुलाटी – प्रबंध जनरल पार्टनर, आईटीआई ग्रोथ ऑपर्च्युनिटीज फंड,
डॉ. ए. वेलुमणि – क्रिएटर, थायरोकेयर, निदेशक, एवीएमस्माइल,
डॉ. शादाब खान – सीनियर साइंटिस्ट, एडीआईए लैब,
अल्मास जिवानी – अध्यक्ष एमेरिटस, यूनाइटेड नेशंस विमेन कनाडा,
श्रीकांत वेलमकन्नी – ग्रुप चीफ एग्जीक्यूटिव एवं एग्जीक्यूटिव वाइस-चेयरमैन, फ्रैक्टल,
कुमार बागरोडिया – संस्थापक, लीड न्यूरोसाइंटिस्ट, न्यूरोलीप,
डॉ. साबिने कपासी – सीईओ एवं संस्थापक, एनिरा कंसल्टिंग,
अजितेश शर्मा – संस्थापक अध्यक्ष, इंडियन कॉमिक्स एसोसिएशन,
अक्षत राठी – सह-संस्थापक एवं एमडी, नोडविन गेमिंग,
सीवी राव – चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर, अन्नपूर्णा स्टूडियोज,
देवेंद्र देशपांडे – सह-संस्थापक, फ्राइडे फिल्मवर्क्स,
रजत ओझा – संस्थापक एवं चेयरमैन, गैमिट्रॉनिक्स एवं पार्टी नाइट मेटावर्स,
आशीष कुलकर्णी – संस्थापक निदेशक, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज,
संजय गुप्ता – सह-संस्थापक, राज कॉमिक्स,
जसपाल सिंह राठौड़ – कंटेंट क्रिएटर एवं होस्ट, एलडब्ल्यूजे पॉडकास्ट,
यश प्रताप सिंह – बिजनेस, स्टार्टअप एवं फाइनेंस कंटेंट क्रिएटर,
दीपक जैन – टेक उद्यमी एवं संस्थापक, लोको एआई

