राजस्थान

मोनिका मीणा का गुजरात में सिविल जज पर चयन


टोंक, 11 मार्च । जहाजपुर क्षेत्र के धुंवाला गांव की बेटी मोनिका मीणा ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुजरात न्यायिक सेवा में सिविल जज पद पर चयनित होकर परिवार, समाज और जिले का नाम रोशन किया है। मोनिका मीणा, असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी ठाणे में तैनात पेमाराम मीणा की सुपुत्री हैं। मोनिका की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। ग्रामीणों और समाजजनों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया है। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। मोनिका मीणा की सफलता युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है। समाज के लोगों ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि साबित करती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और निरंतर प्रयास किया जाए तो सफलता जरूर मिलती है। उनके चयन पर परिजनों, मित्रों और समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *