राजस्थान

लखदातार बाबा श्याम का आठ दिवसीय लक्खी मेले का आज से आगाज़, मुख्य मेला 27 फरवरी एकादशी को

खाटूश्यामजी, 21 फरवरी। विश्व विख्यात खाटूधाम में बाबा श्याम का आठ दिवसीय लक्खी फाल्गुन मेला कल से शुरू होगा।मेले की तैयारियों को लेकर श्री श्याम मंदिर कमेटी व जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया है।देशभर से आने वाले श्याम भक्तों को सुगमतापूर्वक दर्शन कराने के लिए श्री श्याम मंदिर कमेटी तत्पर हैं।बाबा श्याम के आने वाले भक्तजन चारण मेला मैदान, लखदातार मैदान,40 फीट नवीन रास्ते से होते हुए बाबा श्याम के दरबार में दर्शन के लिए पहुंचेंगे। फाल्गुन मेले को भव्य बनाने के लिए श्री श्याम मंदिर कमेटी ने मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है।श्याम मंदिर के सिंहद्वार पर भगवान कृष्ण की मनमोहक प्रतिमा सजाई गई है। मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि इस बार 120 बंगाली कारीगर द्वारा सजावट कराई गई है तथा मंदिर परिसर में सभी देवी देवताओं की प्रतिमा लगाई गई है। जिससे बाबा श्याम के दर्शन के साथ सभी देवी देवताओं के आशीर्वाद भी भक्तजन को मिले।मेले की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद नजर आ रहा है 

पुलिस ब्रीफिंग में आईजी सुहासा ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश – बाबा श्याम के आठ दिवसीय वार्षिक लक्खी मेले को लेकर जयपुर रेंज आईजी राघवेंद्र सुहास व पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने ड्यूटी सुरक्षा जाब्ता की ब्रीफिंग कर मेले के दौरान व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए।इस बार बाबा श्याम का वार्षिक लक्खी मेला 22 सेक्टरों में विभाजित होगा जिसमें पुलिस के आला अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस जवानों का जाब्ता तैनात हुआ पहली बार डिजिटल स्क्रीन के द्वारा पूर्व मेले  के वीडियो दिखाए गए जिसमें आंतरिक गलियों को बंद रखा जाएगा,परीक्षार्थियों व विद्यार्थियों को अलग से व्यवस्था देने के लिए भी दिशा निर्देश दिए गए इसके साथी स्थानीय लोगों को आने-जाने के लिए वोटर कार्ड,पासपोर्ट व ड्राइविंग लाइसेंस दिखाने के बाद आने जाने की स्वीकृति रहेगी, जब तक दूसरा ड्यूटी अधिकारी नहीं आ जाता तब तक पॉइंट नहीं छोड़ता है, गुमशुदा होने पर संबंधित शिकायतकर्ता से बातचीत कर कंट्रोल रूम में सूचना देनी होगी, बाबा श्याम का मेले में ड्यूटी देना अनोखी है जिसमें सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ सेवा करना होगा, इस बार डीजीपी व आईजी के कार्यालय में भी कंट्रोल रूम स्थापित होगा जिससे निगरानी रखी जाएगी,27 फरवरी को निकालने वाली बाबा श्याम की रथ यात्रा पर विशेष चौकस निगरानी रखते हुए संपन्न करवाना होगा ,नवाचार के तहत इस बार दर्शन निकास की दो लाइनों को गुवाड़ चौक की तरफ से निकली जाएंगी ,डीवाईएसपी राव आनंद कुमार व थानाधिकारी पवन कुमार चौबे ने बताया की सुरक्षा जाब्ता में इस बार चार आईपीएस,20 एएसपी, 40 डीवाईएसपी ,80 सीआई, 200 एसआई व एएसआई, 400 हेड कांस्टेबल, 3000 कांस्टेबल, 650 महिला अधिकारी व जवान ,1200 होमगार्ड्स जिसमें आरएसी की सात बटालियन, 1500 सिक्योरिटी गार्ड्स,ईआरटी टीम, बीडीएस टीम के साथ ही 2000 व्यवस्थार्थ सहयोगी कर्मचारी तैनात हुए हैं।


श्याम सारथी ऐप हुआ शुरू- जिला प्रशासन ने बाबा श्याम के वार्षिक लक्खी फाल्गुन मेले में नवाचार करते हुए इस बार श्याम सारथी ऐप बनाया है। जिसमें लाइव मेला मेप रहेगा जिसमें लोकेशन बताने के साथ गंतव्य पर जाने की जानकारी देगा।ऐप में दर्शन व्यवस्था की जानकारी,आरती का समय व लाइव दर्शन भी रहेंगे।भक्तजन ऐप के माध्यम से दर्शन कितने समय में होंगे उसकी जानकारी ले पायेंगे।ऐप से मेले के दौरान क्राउड की जानकारी भी मिलेगी। श्याम भक्त ऐप के माध्यम से पार्किंग सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।जिसमें पार्किंग स्थल पर जगह की जानकारी रहने के साथ मौसम की जानकारी, मेडिकल केम्प, खोया-पाया केंद्र की जानकारी भी रहेगी। इसके अलावा वाहन पास, मेडिकल केम्प स्वीकृति,भण्डारे की स्वीकृति भी इसी ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने पर मिलेगी।


व्यवस्थाओं पर एक नजर- 
1- रींगस – खाटूश्यामजी मार्ग नो व्हीकल जोन घोषित 
2- वीआईपी दर्शन पूर्णतः बंद 
3- डीजे पर रहेगा प्रतिबंध 
4-निर्धारित मार्ग से ही दर्शन करें-तोरण द्वार, चारण मैदान, लखदातार मैदान, 40 फीट रास्ता , 14 लाइनों से मंदिर प्रवेश।
5-बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
6-पार्किंग हेतु QR कोड व्यवस्था का उपयोग करें।
7-प्रशासन द्वारा संचालित 2000 ई-रिक्शा सेवा का उपयोग करें (निर्धारित किराया ₹25)
8-निशान/ध्वज की ऊंचाई 8 फीट से अधिक न रखें।
9-किसी भी सूचना की पुष्टि केवल आधिकारिक स्रोत से करें।
10-इत्र की शीशी एवं कांटेदार गुलाब लाना प्रतिबंधित है
11-पार्किंग स्थल से आगे किसी भी वाहन को खाटू कस्बे में प्रवेश की अनुमति नहीं – पूरा कस्बा नो-व्हीकल जोन रहेगा


12-अफवाहों या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें।
13-स्थानीय निवासियों को वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस से आवागमन की रहेगी सुविधा 
14- परिक्षार्थियों को आने जाने की रहेगी सुविधा

एक स्थाई, दो अस्थाई जिगजैग से गुजरेंगे श्रद्धालु
दस दिवसीय फाल्गुनी लक्खी मेला 17 से शुरू
कोरोना जांच को चार जगह बनेंगे पॉइंट
-25 हजार बल्ली बांस और क्विंटलों रस्सी का इंतजाम
सीकर. यदि आप खाटूश्यामजी मेले में आ रहे हैं तो थोड़ा वार्म अप जरूर करके आएं। क्योंकि खाटूधाम आने के बाद भी आपको 15 किलोमीटर का फेरा लगाने के बाद ही प्रवेश मिलेगा। दरअसल खाटूश्यामजी में दस दिवसीय फाल्गुनी लक्खी मेला 17 मार्च से शुरू होगा। बाबा श्याम के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को खाटूधाम में तकरीबन 15 किमी का सफर तय करना होगा। भक्तों को रींगस रोड पर तोरण गेट से आधा किमी पहले मुख्य मेला प्रवेश मार्ग से होकर बिजली ग्रिड होते हुए खटीकान मोहल्ला, कैरपुरा तिराहा से लामिया तिराहे के पहले पास चारण मैदान बने जिगजैग से होकर रावण टीबे के पास स्थित लखदातार मैदान में बने जिगजैग से होते हुए कुमावत कृषि फार्म के रास्ते से श्री श्याम बगीची के पास बने श्याम बाबा मैदान (मुख्य मेला मैदान) के स्थाई जिगजैग को पार करने के श्याम मंदिर पहुंच पाएंगे। इस सफर में भक्तों को तकरीबन पांच घंटे से भी अधिक समय लगेगा। श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शंभू ङ्क्षसह चौहान व मंत्री श्याम सिंह चौहान ने बताया कि भीड़ पर नियंत्रण के लिए चारण मैदान व लखदातार मैदान में तीन लाइन को चलाया जाएगा। भीड़ बढऩे पर जिगजैग से भक्तों को गुजारा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *