राजस्थान

सनातन संस्कृति ही भारत की आत्मा, युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ऊर्जा : पं. राजकुमार शर्मा

दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं निकाय चुनाव सह-प्रभारी राजस्थान रविंद्र इंद्राज ने पंडित राजकुमार शर्मा से की भेंट

टोंक, 7 सितंबर। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं निकाय चुनाव सह-प्रभारी रविंद्र इंद्राज ने पंडित राजकुमार शर्मा से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सनातन संस्कृति, राष्ट्रवाद, युवा शक्ति, भारतीय संस्कारों एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक एवं विचारपूर्ण चर्चा हुई। भेंट के दौरान पंडित राजकुमार शर्मा ने कहा कि सनातन संस्कृति केवल पूजा-पद्धति नहीं, बल्कि भारत के जीवन-मूल्यों, कर्तव्य, संस्कार और राष्ट्रधर्म की आधारशिला है। आज आवश्यकता है कि युवा आधुनिक ज्ञान-विज्ञान के साथ अपनी जड़ों, संस्कृति और संस्कारों से भी जुड़े रहें। पंडित राजकुमार शर्मा ने कहा कि जिस राष्ट्र का युवा अपनी संस्कृति पर गर्व करता है, अपने कर्तव्यों को समझता है और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखता है, उस राष्ट्र को विश्व की कोई शक्ति कमजोर नहीं कर सकती। युवाओं में चरित्र, अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति के संस्कार विकसित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इस अवसर पर रविंद्र इंद्राज ने सनातन संस्कृति एवं भारतीय मूल्यों के संरक्षण और युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोडऩे की दिशा में गुरुदेव के विचारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की शक्ति हमारे संस्कारों और हमारी युवा पीढ़ी में निहित है। भेंट के दौरान दोनों के मध्य संस्कार से शक्ति, संस्कृति से पहचान और राष्ट्रवाद से राष्ट्र निर्माण के विचार को आगे बढ़ाने को लेकर भी चर्चा हुई। अंत में रविंद्र इंद्राज ने पं. राजकुमार से आशीर्वाद प्राप्त किया। भेंट का वातावरण आध्यात्मिक, राष्ट्रवादी एवं सकारात्मक विचारों से ओत-प्रोत रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *